टीम इंडिया का अगला मैच किस्से, सेमीफाइनल का समय और तारीख तय
Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने बैक टू बैक दो मैच चैंपियंस ट्रॉफी में जीतकर अपनी सेमीफाइनल की सीट पक्की कर ली है। भारत ने तीन दिन के भीतर दो मैच खेले हैं, ऐसे में अब उसे तीसरे मैच से पहले रेस्ट मिलेगा। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना तीसरा और आखिरी लीग मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी, ये तो हम आपको बताएंगे ही, साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि भारत का सेमीफाइनल का शेड्यूल क्या है।
दुबई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब एक सप्ताह के ब्रेक पर रहेगी। हालांकि टीम दुबई में ही रहेगी और अगले मैच की तैयारी भी जारी रहेगी, लेकिन मैच नहीं होगा। इसलिए इस दौरान खिलाड़ी घूम भी सकते हैं। अब संडे यानी 2 मार्च को भारतीय टीम फिर से मैदान में उतरेगी। तब उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। ये मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। यही वो मुकाबला होगा, जो सबसे बड़ा होगा। अभी तक भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान से ही मैच खेला है, जो कहीं भी भारत को टक्कर देती हुई नजर नहीं आईं। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम हमेशा से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए टेंशन का सबब बनती रही है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इस मैच की हार जीत से भारतीय टीम की सेहत पर ज्यादा असर नहीं पड़ना चाहिए। ग्रुप ए से अब करीब करीब पक्का हो गया है कि भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी।
दुबई में खेलेगी टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मैच
इस बीच अगर सेमीफाइनल की बात की जाए तो ICC के शेड्यूल के अनुसार पहला सेमीफाइनल दुबई में 4 मार्च को खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में होगा। भारतीय टीम अपने सारे मैच दुबई में ही खेलेगी। यानी भारत का सेमीफाइनल 4 मार्च को होगा। हालांकि ये बाद में ही पता चलेगा कि भारत के सामने कौन सी टीम होगी। यानी इस तरह से देखें तो भारत और दो और चार मार्च को तीन दिन के भीतर फिर से दो मैच खेलने होंगे। इसके बाद अगर टीम इंडिया फाइनल में जाती है। तो वो भी दुबई में ही खेला जाएगा। फाइनल की तारीख 9 मार्च है। यानी यही वो दिन होगा, जब क्रिकेट की दुनिया को चैंपियंस ट्रॉफी का नया विजेता मिल जाएगा। अगर टीम इंडिया फाइनल में नहीं जा पाती है तो फिर ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।
भाषा विवाद फिर गरमा गया, स्टालिन का स्पष्ट बयान- मैं इसे कभी मंजूरी नहीं दूँगा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला