रेल्वे ओवरब्रिज पर थार कार ने 8 लोगों को रौंदा, एक की मौत
राजनांदगांव। जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक लग्जरी थार कार ने रेल्वे ओवरब्रिज पर 7-8 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है और कुछ को जिला अस्पताल भी भेजा गया है। घटना की जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चिखली-खैरागढ़ मार्ग जाने वाले ओवरब्रिज पर रात लगभग 10 बजे हुआ। थार कार चालक ने अचानक तेजी से कार चलाते हुए इन लोगों को रौंद दिया और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने हिट एंड रन की घटना का मामला दर्ज किया है और अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय बरेठ ने बताया कि मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और घायल व्यक्तियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से फरार कार चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जबकि कार का मॉडल थार होने की पुष्टि हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों में से कुछ शांतिनगर के निवासी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने कार चालक की तलाश में दबिश बढ़ा दी है और संभावित रूट पर स्थित सीसीटीवी कैमरों से आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद