बोर्ड ने जारी किए सख्त ड्रेस और आचरण संबंधी निर्देश
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार अंगूठी या फिर माला पहनकर भी परीक्षा नहीं देनी है। बालिका विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था होगी। किसी भी दशा में सचल दल या निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। नियम और मानक भी तय कर दिए गए हैं। इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा।
ये हैं नियम-मानक
प्रधानाध्यापक ही केंद्र व्यवस्थापक होंगे।
हर केंद्र पर एक बाहरी केंद्र व्यवस्थापक रहेगा।
50 प्रतिशत स्टाफ बाहरी विद्यालयों से नियुक्त किए गए।
यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिली तो केंद्र और बाहरी केंद्र व्यवस्थापक को हटाया जाएगा। कार्रवाई भी होगी।
चिकित्सीय अवकाश से पहले जिले के सीएमओ से पुष्टि कराना होगा।
स्ट्रांग रूम 24 घंटे कैमरे की नजर में होंगे।
स्ट्रॉन्ग रूम के दरवाजे की एक चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। दूसरी चाबी एक मजबूत क्लाथ लाइन लिफाफे में रखकर केंद्र और बाहरी व्यवस्थापक के पास रहेगी।
सीसीटीवी की रिकाॅर्डिंग को 6 महीने तक सुरक्षित रखना है।
परीक्षा कक्ष और स्ट्रॉन्ग रूम में मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित है।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित केंद्र व बाहरी केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
केंद्र पर ही परीक्षा देनी है। यदि कोई ऐसा नहीं करता तो उसका परीक्षाफल निरस्त किया जाएगा। परीक्षा केंद्र, व्यवस्थापक को तीन साल के लिए डिबार किया जाएगा।
सॉल्वर के पकड़े जाने पर संबंधित परीक्षार्थी सहित मदद करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
वेब कास्टिंग होगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी व रिकॉर्डिंग की जाएगी।
एक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त होंगे। कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र, आधार कार्ड साथ रखना होगा।
जिस विषय के पेपर होंगे उस विषय से संबंधित शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाएगी।
सचल दल में महिला निरीक्षक की अनिवार्य व्यवस्था होगी।
परीक्षा के लिए नामित अधिकारी या कर्मचारी ही परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
परीक्षा के दौरान केंद्र में कोई अनधिकृत या बाहरी व्यक्ति मिला तो कार्रवाई होगी।
बिना फोटो युक्त परिचय पत्र के कोई भी ड्यूटी नहीं करेगा।
परीक्षा के दौरान फोटोग्राफी प्रतिबंधित रहेगी।
छात्रों के लिए निर्देश
कक्ष निरीक्षक ही उत्तरपुस्तिका और ओएमआर शीट पर भरे जाने वाले विवरण की जानकारी देंगे।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा। देरी पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ आने पर रोक रहेगी। इसमें मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, हेडफोन, कैमरा, कैलकुलेटर शामिल है।
वॉलेट हैंडबैग, कोई भी लिखित कागज, ज्योमेट्री बॉक्स (पारदर्शी न होने पर), भारी आभूषण और भोजन ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका क्रमांक अनिवार्य रूप से लिखना है।
छात्रों के लिए सलाह
कई घंटे तक पढ़ाई से परहेज करें। 45 मिनट से एक घंटे तक पढ़ाई करें फिर 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर लें।
सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें।
अपने क्लासमेट या दोस्त से खुद की तुलना न करें।
शरीर को फिट रखना भी जरूरी है। सुबह-शाम 10 मिनट की टहल लें।
रात में पढ़ाई करने के लिए कॉफी या चाय न पीएं। पर्याप्त नींद लें।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा