बादशाह ने अपने गानों के जरिए मुझे निशाना बनाया: हनी सिंह
मुंबई । पंजाबी गायक हनी सिंह का कहना है कि बादशाह ने बार-बार अपने गानों के जरिए उन्हें निशाना बनाया। इसके साथ ही उनकी बीमारी का भी मजाक उड़ाया है। एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा, ‘लोग अक्सर मुझसे बादशाह के साथ मेरी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछते हैं।
झगड़ा तब होता है, जब उसमें दोनों लोग शामिल हों, लेकिन 10 सालों तक एक आदमी मुझे गालियां देता रहा, मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा लेकिन मैंने कभी जवाब नहीं दिया।’हनी सिंह ने कहा, ‘इसी साल मैंने बोलना शुरू किया और वो भी अपने फैंस की वजह से। मेरे फैंस ने मुझे डीएम भेजकर कहा कि प्लीज कुछ बोलिए, अब ये हमारी इज्जत का सवाल है। एक आदमी (बादशाह) लगातार आपके बारे में बुरा बोल रहा है। इसके बाद उसने माफी मांगी और अपनी गलती मानी। लेकिन वो उन लोगों में से है जो पहले थूकते हैं और फिर चाटते हैं। देखना वो फिर पलट जाएगा। मैं ऐसे लोगों को कुछ नहीं समझता हूं।’इससे पहले भी हनी सिंह ने बादशाह पर खुल्लेआम तंज कसा था। उन्होंने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन’ के एक एपिसोड में शिरकत की और बादशाह का नाम लिए बिना अपने हेटर्स पर निशाना साधा था।
उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले मैं रैप सीन में भी नहीं हूं। मैं थोड़ा लिखता हूं और थोड़ा गाता हूं। जो मैं करता हूं, उसे मुझसे बेहतर करने वाले कम हैं और मुझसे बेकार करने वाले बहुत सारे। मुझ जैसा करने वाला कोई नहीं है तो मेरा कोई मुकाबला नहीं है। उनमें से आधे मेरे ही वंशज हैं। देखो, मेरे हेटर्स से नफरत मत करो, वो मेरी ही औलादें हैं, वो मेरी ही नस्ल हैं, कभी करते थे जज हसल।’ बता दें कि हनी सिंह और बादशाह के बीच लड़ाई सालों पुरानी है। पिछले कुछ समय से बादशाह लगातार हनी सिंह को लेकर कुछ न कुछ बयान देते रहे हैं।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम