एशिया कप में अहम भूमिका निभा सकते हैं ये तीन खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम 9 सितंबर से शुरु हो रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम में काफी अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरआत 10 सितंबर को यूएई से मुकाबले के साथ करेगी। एशिया कप में भारतीय टीम को श्रीलंका से कड़ी टक्कर मिल सकती है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ टीम को आसानी से जीत मिलने की उम्मीद हैं। इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी। ये तीनो ही खिलाड़ी टूर्नामेंट में मैच विजेता साबित हो सकते हैं। इन तीनों में ही मैच का रुख पलटने की क्षमता है।
सूर्यकुमार यादव : मध्य क्रम के प्रमुख बल्लेबाज है। वह मैदान के चारों और शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। सूर्या ने 83 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में चारा शतक लगातार अपनी क्षमता दिखायी है और अकेले अपने बल पर टीम को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई है। सूर्या का प्रदर्शन एशिया कप में भारतीय टीम के लिए बहुत अहम रखेगा।
अभिषेक शर्मा : सलामी बल्लेबाज अभिषेक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक ने कम समय में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास जगह बनाई है। साल 2024 में डेब्यू के बाद से अभिषेक ने अब तक 17 मैचों में 33.43 की औसत से 535 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 193.84 रहा है। अभिषेक ने इस दौरान दो शतक और दो अर्धशतक लगाये हैं। उनका सबसे अधिक स्कोर 135 रन है। अभिषेक पर इस टूर्नामेंट में टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी।
तिलक वर्मा : तिलक ने अब तक काफी अच्छा खेला है। 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तिलक ने 749 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 49.93 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 155.07 रहा है। उनका टी20 में सबसे अधिक स्कोर 120 रन है। वह तेज गति से कैसे रन बनाने में माहिर हैं।
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया