आज पीएम मोदी ने रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को सुबह 9.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उदघाटन के इस कार्यक्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, समीर उरांव, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक सीपी सिंह, विधायक कोचे मुंडा, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा और डीआरएम जसमीत बिंद्रा उपस्थित थे।
18 मार्च से होगा नियमित परिचालन
18 मार्च से ट्रेन 02887 रांची – वाराणसी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन नियमित होगा। इसके लिए बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। ट्रेन में वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच एवं वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव चेयर कार का एक कोच है।
इतना होगा ट्रेन का किराया
रांची से वाराणसी तक यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2725 रुपये (भोजन के साथ) व 2325 रुपये (बिना भोजन के) और चेयरकार के लिए 1505 रुपये (भोजन के साथ ) व 1160 रुपये (बिना भोजन के) का किराया भुगतान करना होगा। इसमें यात्रियों को सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना परोसा जाएगा।
जबकि वाराणसी से रांची वापसी के दौरान एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2675 रुपये (भोजन के साथ) व 2325 रुपये (बिना भोजन के) और चेयरकार के लिए 1450 रुपये (भोजन के साथ ) व 1160 रुपये (बिना भोजन के) का किराया भुगतान करना होगा। इसमें यात्रियों को शाम में चाय और रात्रि का खाना का दिया जाएगा।
आज सुबह नौ बजे चलेगी रांची से ट्रेन
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का रांची प्रस्थान 9 बजे, मुरी आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:20 बजे, प्रस्थान 11:22 बजे, कोडरमा आगमन 13:00 बजे, प्रस्थान 13:02 बजे, गया आगमन 14:30 बजे, प्रस्थान 14:35 बजे, सासाराम आगमन 15:43 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:05 बजे प्रस्थान 16:10 बजे एवं वाराणसी आगमन 17:00 बजे होगा।
सप्ताह में छह दिन होगा परिचालन
ट्रेन 20887 रांची – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का रांची प्रस्थान 05:10 बजे, मुरी आगमन 06:10 बजे , प्रस्थान 06:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:10 बजे, प्रस्थान 07:12 बजे, कोडरमा आगमन 08:40 बजे, प्रस्थान 08:42 बजे, गया आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, सासाराम आगमन 11:03 बजे, प्रस्थान 11:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे एवं वाराणसी आगमन 13:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी प्रस्थान 16:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, सासाराम आगमन 17:48 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, गया आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, कोडरमा आगमन 19:50 बजे प्रस्थान 19:52 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे, मुरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे एवं रांची आगमन 23:55 बजे होगा।
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा