सड़क किनारे खड़ा ट्रक बना काल: बस से टकराने पर भीषण हादसा, कई यात्री चोटिल
कोरबा जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर हुए हादसे में यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस ट्रेलर से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डॉयल 112 और बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग 5 घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को उपचार के लिए पोडी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि गढ़वा से रायपुर की ओर रवाना हो रही बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। बांगो थाना अंतर्गत बरूतखार के समीप ट्रेलर के पिछले हिस्से से यात्री बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस की सामने सीट पर बैठे यात्री घायल हालत में फंस गए जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया। यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे का कारण तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।
इनमें से एक व्यक्ति जो बस चालक के बगल में केबिन में बैठा हुआ था। वह इतनी बुरी तरह फस गया था कि उसे बस के एक हिस्से को गैस कटर से काटने के बाद निकाल गया। 5 घंटे के बाद उसे निकाला जा सका।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
सिलिंडर के बिना ठप रसोई, प्रशासन के दावे फेल