गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 4.1 किलो गांजा जब्त
रायपुर। पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध रूप से गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 41,000 रुपए आंकी गई है। 28 दिसंबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक महाराज बंद तालाब शिव चबूतरा के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती पुलिस ने रेड कार्रवाई की। मौके पर काले टी-शर्ट और लोवर, एवं नीली शर्ट और जींस पहने दो युवकों को संदिग्ध हालत में पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम सेन (22), निवासी अश्वनी नगर, एवं ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे (22), निवासी मोतीलाल नगर कोटा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास सफेद प्लास्टिक के थैलों में रखा गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में की गई। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री