बीजेपी से नाराज चल रहे दो कद्धावर नेता सीएम हेमंत सोरेने से मिले
जमशेदपुर। कुड़मी समाज के कदावर नेता, झामुमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो व उनकी पत्नी पूर्व सांसद आभा महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात की। इस दौरान सीएम सोरेन से कई विषयों पर चर्चा हुई। शैलेंद्र महतो ने हेमंत का मार्गदर्शन किया। इस मुलाकात को झामुमो में वापसी का संकेत माना जा रहा है। वर्तमान में ये नेता बीजेपी में हैं।
कुड़मी नेताओं के रूप में इनकी पहचान है। विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा से आभा महतो ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे यह नेता नाराज भी चल रहे थे। शैलेंद्र महतो के साथ गए उनके एक साथी के मुताबिक भैया-भाभी के घर वापसी पर बात हो चल है। जल्द ही दोनों की झामुमो में वापसी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका होगा।
इधर जब शैलेंद्र महतो से पूछा गया कि वह सीएम हेमंत सोरेन से मिलने गए थे, क्या उनकी झामुमो में वापसी हो रही है। इस पर शैलेंद्र महतो ने कहा कि अब हम वरिष्ठ हो चुके हैं। इस कारण युवा सीएम को राज्य को अच्छे तरीके से चलाने के लिए आशीर्वाद देने गए थे। राज्य के युवा सीएम को आगे भी अपना समर्थन देते रहेंगे। बता दें कि बीते दिनों झामुमो में बीजेपी के कई नेताओं की वापसी हुई है। पूर्व विधायक लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के बीजेपी जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, बीजेपी नेता बास्को बेसरा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की थी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सह-प्रभारी डा सिरिबेला प्रसाद बुधवार शाम झारखंड पहुंचेंगे। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही दोनों नेता सड़क मार्ग से धनबाद जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया दोनों शीर्ष नेता गुरुवार सुबह पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के आवास पर जाकर मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों धनबाद से देवघर जिला के सोनारीठाड़ी प्रखंड के उपरकुरा जाएंगे। यहां 11 बजे मकरा पहाड़ में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान मार्च एवं मिलन समारोह में भाग लेंगे। दोपहर तीन बजे पूरी टीम रांची वापस आ जाएगी।
दर्द में छटपटाती रही गर्भवती, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिकअप बनी सहारा
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म में होगा गैंगस्टर और लव स्टोरी का तड़का, मोहित सूरी भी साथ
नीलम कोठारी ने खोला राज! क्या गोविंदा से करती थीं प्यार, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने की बात पर कांग्रेस नाराज, BJP पर लगाया भेदभाव का आरोप
भारतीय कारों पर यूरोप का शुल्क घटेगा, देश के ऑटो एक्सपोर्ट को मिल सकती है बड़ी बढ़त
‘राहुल गांधी कर रहे ओछी राजनीति’, 80% भारतीयों के मांसाहारी बयान पर BJP का हमला
‘भाषाएं सीखना जरूरी, मातृभाषा भूलना नहीं’, अमित शाह ने हिंदी पर रखी अपनी बात
ट्रक की रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, चाचा-भतीजे की मौत के बाद हाईवे जाम
अमेरिका के ठिकाने निशाने पर, चीन की सैटेलाइट तस्वीरों से ईरान को मदद का शक