वजन पर हो रही टिप्पणी से परेशान, सुम्बुल तौकीर ने ट्रोलर्स को किया जवाब
टेलीविजन धारावाहिक इमली से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह अपने वजन बढ़ने और लुक्स को लेकर हो रही टिप्पणी पर जवाब देती दिखाई दे रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरी बात..
टीवी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने हाल ही में अपने लुक्स और वजन को लेकर हो रही टिप्पणी पर जवाब देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्होंने अपने वजन और लुक्स को लेकर कुछ विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के कमेंट्स और ट्वीट पढ़े। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहले कभी इतनी परेशान नहीं हुई, कृपा करके यह सब कहना बंद कर दें और जीनें दें। आगे अभिनेत्री ने लिखा, ‘अगर तुम्हें लगता है कि मैं अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं तो मुझे करने दो, क्योंकि मुझे पता है कि मैं क्या कर रही हूं, मैं अब थक चुकी हूं।’
इस पोस्ट में सुम्बुल तौकीर ने अपने वजन बढ़ने के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा कि अचानक वजन बढ़ने का कारण हैं उनकी दवाइयां जो उनके न्यूरोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट ने दी थी। वो दवाइयां उन्हें सूट नहीं की, इस वजह से उनका वजन बढ़ गया है। साथ ही वह लिखती हैं कि अब चुप हो जाओ।
सुम्बुल तौकीर का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर की बात करें तो उन्होंने इमली सीरियल के अलावा बालवीर, गंगा, वारिस जैसे टीवी सीरियल्स में दिख चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 16 में भी दिख चुकी हैं। आखिरी बार उन्होंने जादू तेरी नजर में कैमियो किया था।
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश