वेदांता के डिमर्जर पर संकट, पेट्रोलियम मंत्रालय ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली। निवेशक वेदांता लिमिटेड के डिमर्जर का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। इस बीच वेदांता लिमिटेड के डिमर्जर प्लान को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कंपनी की योजना पर आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ट्रिब्यूनल को जानकारी दी कि वह वेदांता की योजना की SEBI नियमों के तहत जांच कर रहा है।
इस मामले में NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने स्पष्ट किया है कि वह डिमर्जर को लेकर कंपनी को नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे चुका है। अब इस मामले में अगली सुनवाई NCLT में 20 अगस्त को होगी।
क्या है वेदांता का डिमर्जर प्लान?
सितंबर 2023 में घोषित किए गए इस डिमर्जर प्लान के तहत वेदांता अपनी अलग-अलग व्यवसायिक इकाइयों जैसे एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, पावर और बेस मेटल्स को स्वतंत्र रूप से लिस्टेड कंपनियों के रूप में बांटना चाहती है। कंपनी का मानना है कि इससे संचालन में दक्षता आएगी, प्रबंधन आसान होगा और शेयरहोल्डर्स को बेहतर वैल्यू मिलेगी।
सितंबर तक टली है डिमर्जर की समयसीमा
मार्च 2024 में वेदांता ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि डिमर्जर की समयसीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है, क्योंकि NCLT और अन्य सरकारी मंजूरियां अभी लंबित हैं।
वेदांता शेयर प्राइस
बुधवार 2 जुलाई को वेदांता के शेयर NSE पर हल्की बढ़त के साथ ₹470 पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में लगभग 9% की तेजी दर्ज की गई है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण