कांग्रेस से खफा विक्रमादित्य ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया पार्टी का नाम
शिमला। हिमाचल प्रदेश का सियासी तुफान अभी पूरी तरह थमा नहीं है। इसके संकेत कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने दे दिए हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और कांग्रेस हटा दिया है। इसके बाद उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है।सुक्खू सरकार से नाराज चल रहे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस छोड़ सकते हैं। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और कांग्रेस हटा दिया है। इसकी जगह पर हिमाचल का सेवक लिखा है। विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में डेरा डाले हैं। दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों से हरियाणा के पंचकूला में मुलाकात की। इसके अलावा पूर्व में सुक्खू सरकार के कामकाज पर असंतोष व्यक्त कर चुकीं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह कुछ कार्यक्रमों के लिए दिल्ली गए हैं और कांग्रेस आलाकमान से भी मिलेंगे। इधर, अयोग्य ठहराए गए विधायकों में से एक राजेंद्र राणा ने कहा था कि संबंधित छह विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद सदन में विधायकों की कुल संख्या 68 से घटकर 62 रह गई है तथा इस क्रम में कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 से घटकर 34 हो गई है। विधानसभा में बीजेपी के 25 और तीन निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस के छह बागी विधायकों सहित तीनों निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था।
कांग्रेस छोड़ने पर प्रद्युत बोरदोलोई का बयान, असली कारण आया सामने
बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा
केस डायरी में देरी पर एसपी को चेतावनी, जल्द पेश करने के निर्देश
ईरान नीति पर अमेरिका और इस्राइल आमने-सामने, बढ़ा कूटनीतिक तनाव
हमास और हिजबुल्ला के बाद नए मोर्चे खुले, इस्राइल की सुरक्षा पर सवाल
IPL 2026 ओपनिंग मैच की टाइमिंग बदली, कब बजे शुरू होगा मुकाबला?
छोटी-छोटी आदतों में छिपे होते हैं मेंटल हेल्थ के बड़े संकेत
छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने मैदान में उतरेंगे दिव्यांग खिलाड़ी
‘नए भारत का नया इंफ्रास्ट्रक्चर’—सीएम योगी का जेवर एयरपोर्ट पर बड़ा बयान
परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल, कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल