मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
बिलासपुर । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज दिनांक 23 अप्रैल को स्वीप स्वच्छता के तहत स्वयंसेवकों द्वारा बृहस्पति बाजार के पास स्थित उद्यान एवं आस्था केंद्रों में स्वच्छता व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्वयंसेवकों ने उद्यान परिसर व सार्वजनिक स्थलों में फैले पाउच, पन्नी,पॉलिथीन, सूखे पत्तों को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी नागरिकों को मतदान करने की अपील की गई। यह अभियान कार्यक्रम समन्वयक डॉ.मनोज सिन्हा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एल निराला व दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी हेमंत खरे और डॉ.अलका शुक्ला के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में चलाया गया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत स्वीप स्वच्छता कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों, और आस्था केंद्रों को सफाई कर मतदान करने का संदेश दिया गया। स्वीप स्वच्छता कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों,युवा संगठन, और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपना योगदान देते हुए स्वच्छता और मतदान का संदेश दिया।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट