झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 4 दिन तक जारी रहेगी बरसात
झारखंड : मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां बिहार में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के संताल और पलामू प्रमंडल सहित चार जिलों हजारीबाग, कोडरमा, चतरा में सोमवार को कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में विभिन्न जिलों में अगले चार दिन तेज हवा के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे में रांची में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
मौसम विभग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान हजारीबाग में सबसे अधिक 78.4 मिमी बारिश हुई। गोड्डा में 73 मिमी, लातेहार में 57 मिमी, गढ़वा 54 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 38.4 मिमी, हजारीबाग में 37.6 मिमी, पाकुड़ में 33.6 मिमी के अलावा अन्य क्षेत्रों में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश हुई। राज्य में एक जून से लेकर तीन अगस्त तक 788.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यह 538.7 मिमी की सामान्य बारिश से 46% अधिक है। वहीं, रांची में इस समयावधि में 992 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य वर्षापात 556.1 मिमी से 78 फीसदी अधिक है।
उत्तरी भाग में बारिश होने का कारण
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पश्चिमी-उत्तरी भाग पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैल गया है। इसके चलते झारखंड के उत्तरी भाग के जिलों में बारिश हो रही है। ऐसे में अगले चार दिन के लिए भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मुल्तानी मिट्टी का कमाल: जानें कैसे ये सामान्य सामग्री घर में पॉजिटिविटी बढ़ा सकती है
जहां अपनेपन की भावना हो, वही असली प्रेम होता है
बुध गोचर 11 अप्रैल: नीचभंग राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा उछाल
2 अप्रैल हनुमान जयंती पर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर