जोहरान ममदानी की नागरिकता क्यों रद कराना चाहते हैं रिपब्लिकन
नई दिल्ली। अमेरिका में एक अजीब राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। यहां पर रिपब्लिकन पार्टी के नेता और समर्थक न्यूयॉर्क मेयर पद की रेस में आगे चल रहे डेमोक्रेट सोशलिस्ट जोहरान ममदानी के पीछे पड़ गए हैं।
रिपब्लिकन समर्थकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मांग करते हुए कहा कि ममदानी की अमेरिकी नागरिकता खत्म करने और उन्हें डिपोर्ट किया जाए। बता दें कि ममदानी ने मेयर के प्राइमरी चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रिउ कुओमो को परास्त कर के सभी को हैरान कर दिया है।
ममदानी की जीत बनी चर्चा का विषय
बता दें कि ममदानी भारतीय मूल के माता-पिता के वंशज हैं। उन्होंने मेयर के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है। ममदानी ने इस चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रिउ कुओमो को हरा दिया है। ममदानी की जीत ने सभी को हैरान कर के रख दिया है।
कहा जा रहा है कि ममदानी की लोकप्रियता युवाओं में बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि मेयर के चुनाव में उनकी जीत एक तरीके से पक्की मानी जा रही है। न्यूयॉर्क मेयर पद के लिए साल 2025 नवंबर में होने वाले हैं।
ममदानी को ट्रंप ने बताया 100 प्रतिशत कम्यूनिस्ट
ममदानी को लेकर को लेकर कई वर्ग में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। अमेरिका में रिपब्लिकन के नेता ममदानी की नागरिकता को खत्म कर उनको वापस डिपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ट्रंप प्रशासन की ओर से इसपर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
अमेरिका के रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं का आरोप है कि ममदानी पूरी तरह से अमेरिकी नहीं है क्योंकि नागरिकता हासिल करने की निर्धारित अवधि जो 10 वर्ष है। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि आखिरकार यह हो गया, डेमोक्रेट्स ने हदें पार कर दीं। जोहरान ममदानी जो कि सौ प्रतिशत कम्यूनिस्ट और पागल है, उसने डेम प्राइमरी का चुनाव जीत लिया है और वह मेयर बनने की दौड़ में है। हम पहले भी कट्टर वामपंथी देख चुके हैं लेकिन यह थोड़ा ज्यादा ही हास्यास्पद है। ममदानी भयानक दिखता है। इसकी आवाज कर्कश है। यह ज्यादा स्मार्ट भी नहीं है। वाकई में हमारे देश के इतिहास में यह एक बड़ा क्षण है
'शहर को बर्बाद करने की नहीं दी जा सकती अनुमति'
ट्रंप के इस बयान के बाद रिपब्लिकन नेताओं में और आक्रोश आ गया है। अब नेताओं ने जोहरान ममदानी की नागरिकता को समाप्त करने की मांग की है। न्यूयॉर्क रिपब्लिकन क्लब ने कहा कि ममदानी को तुरंत डिपोर्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कट्टर जोहरान ममदानी को हमारे प्यार शहर न्यूयॉर्क को बर्बाद करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन