शादी के 3 मिनट के अंदर ही पत्नी ने दिया तलाक
शादी होने के महज तीन मिनट बाद ही पति-पत्नी ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया. यह वायरल खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है.दूल्हे ने शादी समारोह से निकलते वक्त दुल्हन का अपमान किया था, जिसके बाद महिला ने तुरंत ही उससे अलग होने का फैसला कर लिया.
शादी की सभी जरूरी चीजें खत्म होने के बाद, पति-पत्नी अदालत से बाहर जाने के लिए जैसे ही मुड़े, दुल्हन लड़खड़ा गई. मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे ने पत्नी के गिरने पर उसे बेवकूफ कहा. यह सुनकर महिला क्रोधित हो गई और जज से उनकी शादी तुरंत रद्द करने को कहा. जज भी ऐसा करने के लिए राजी हो गए और उनकी शादी के तीन मिनट बाद ही इसे रद्द कर दिया. इसे देश के इतिहास की सबसे छोटी शादी कहा जा रहा है.
यह घटना 2019 में हुई थी और सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है. एक व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं एक शादी में गया था जहां दूल्हे ने अपनी स्पीच में पत्नी का मज़ाक उड़ाया जैसे कि उसकी कोई अहमियत ही नहीं है किसी तरह का मजाक हो. उसे भी वही करना चाहिए था जो इस महिला ने किया.” एक शख्स ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘जिस शादी में कोई सम्मान न हो वह शुरू से ही असफल होती है.’ एक अन्य ने कहा: “अगर वह शुरुआत में ही ऐसा व्यवहार करता है, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर है.”
शोक के बीच परिवार ने लिया नेत्रदान का सराहनीय निर्णय
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद
झारखंड में अब नहीं चलेगा माफिया राज और हाथियों का आतंक! मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, अवैध माइनिंग पर होगी सीधी जेल
बैतूल में दिल दहला देने वाली वारदात, माता-पिता और भाई की हत्या
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके