हेमंत सोरेन को लेकर पत्नी कल्पना सोरेन ने फिर किया, भावुक पोस्ट...
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन खुद मोर्चा संभाल रही हैं और झारखंड की राजनीति पर ध्यान रख रही हैं। इतना ही नहीं, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद हेमंत का सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स हैंडल भी खुद संभाल रही हैं।
उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स हैंडल से लगातार पोस्ट करती रहती हैं। शनिवार को भी हेमंत सोरेन को याद करती हुईं कल्पना सोरेन ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की हैं।
उन्होंने लिखा कि हेमंत सोरेन आज अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की हिम्मत के कारण जेल में बंद हैं।बाबा साहेब की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है।
कल्पना सोरेन ने एक्स हैंडल पर क्या कुछ लिखा
पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल से अपनी बातें साझा करते हुए लिखा कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे मेरे जीवन साथी हेमन्त सोरेन जी के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित भी हूं, दुःखी भी हूं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वो जेल में हैं। बाबा साहेब के शब्द छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है" ने हेमंत सोरेन को हमेशा प्रेरित किया है।
राज्यवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा हेमंत सोरेन की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार, मैं और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं। बाबा दिशोम गुरु के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना।
हेमंत सोरेन सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। अपने और अपने राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने के उनके संकल्प, मुझे उनकी आवाज को और गति देने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक-अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है, न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए भी।
आज अन्याय के खिलाफ हेमंत सोरेन लड़ रहे हैं। आप सभी देश और झारखंड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। न्याय के लिए हमें यह लड़ाई मिलकर लड़ना है और लड़कर जीतना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड