Yuzvendra Chahal ने अपने 150वें मैच को बनाया स्पेशल
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर के 150वें मैच को विशेष बनाते हुए महान शेन वॉर्न का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। चहल ने आईपीएल 2024 के 24वें मैच में 4 ओवर के अपने स्पेल में 43 रन देकर दो विकेट झटके।
चहल ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 36 आईपीएल मैचों में 58 विकेट चटकाए। शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 55 आईपीएल मैचों में 57 विकेट चटकाए थे। वैसे, युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने का रिकॉर्ड सिद्धार्थ त्रिवेदी के नाम दर्ज है। सिद्धार्थ ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 76 आईपीएल मैचों में 65 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 78 मैचों में 61 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर टॉप-5 की लिस्ट को पूरा करते हैं, जिन्होंने 42 मैचों में 47 विकेट झटके।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
- सिद्धार्थ त्रिवेदी - 76 मैचों में 65 विकेट
- शेन वॉटसन - 78 मैचों में 61 विकेट
- युजवेंद्र चहल - 36 मैचों में 58 विकेट
- शेन वॉर्न - 55 मैचों में 57 विकेट
- जेम्स फॉकनर - 42 मैचों में 47 विकेट।
- चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
पता हो कि युजवेंद्र चहल ने 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस के साथ किया था। उन्होंने अपना पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ किया था। चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 150 मैचों में 197 विकेट चटकाए हैं। चहल ने आरसीबी के लिए 113 मैचों में 139 विकेट चटकाए।
रॉयल्स को मिली पहली शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स की टीम युजवेंद्र चहल को उनके स्पेशल मैच में जीत का तोहफा नहीं दे सकी। संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स को बुधवार को गुजरात टाइटंस के हाथों आखिरी गेंद पर तीन विकेट की शिकस्त मिली। हालांकि, पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे