जेलेंस्की ने पीएम मोदी से मुलाकात कर.............आभार जताया
न्यूयार्क। यूकेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति स्पष्ट समर्थन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। दोनों नेताओं ने न्यूयॉर्क में मुलाकात की। जेलेंस्की ने बातचीत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, यह इस साल हमारी तीसरी द्विपक्षीय बैठक है। हम विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। जेलेंस्की ने लिखा, हमारी बातचीत का मुख्य फोकस अंतर्राष्ट्रीय मंचों, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र और जी-20 में हमारी बातचीत को बढ़ाने के साथ-साथ शांति सूत्र को लागू करने और दूसरे शांति शिखर सम्मेलन की तैयारी करने पर था। संघर्ष को लेकर भारती कूटनीतिक रुख पर जोर देकर जेलेंस्की ने लिखा, मैं हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय: अखंडता के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के स्पष्ट समर्थन के लिए आभारी हूं। पीएम मोदी ने बैठक के दौरान कूटनीति और बातचीत के माध्यम से युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की प्रतिबद्धता जाहिर की। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, पीएम मोदी ने भारत के स्पष्ट, सुसंगत और रचनात्मक दृष्टिकोण पर जोर दिया, जो सभी हितधारकों के बीच जुड़ाव को प्राथमिकता देता है।
बैठक के बाद, पीएम मोदी ने कहा, न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। हम द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए पिछले महीने यूक्रेन की मेरी यात्रा के परिणामों को क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान, शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत के समर्थन की बात कही।
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज